Anti Pollution Diet: दिल्ली और एनसीआर इलाके में प्रदूषण इतने खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। धुंधली हवा और स्मॉग का सामना करने पर आम इंसान मजबूर है। ये प्रदूषण न सिर्फ उन लोगों के लिए ज़्यादा जानलेवा साबित हो रहा है, जो रोज काम की वजह से बाहर जाते हैं, वर्कआउट करते हैं, बल्कि उनके लिए भी जो घर पर ही रहते हैं। वे लोग जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी समस्या नहीं थी, वे भी अस्पताल पहुंच जाते हैं और उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
निमोनिया
निमोनिया एक आम समस्या है और इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। प्रदूषण होने से आसपास रहने वाले लोगों को निमोनिया का जोखिम बढ़ जाता है।
स्ट्रोक
स्ट्रोक की समस्या काफी आम हो चुकी है लेकिन बढ़ते प्रदूषण की वजह से कई युवाओं में स्ट्रोक का जोखिम रहता है।
फेफड़ों का कैंसर
फेफड़ों का कैंसर अलग-अलग कारणों से हो सकता है, इसके अलावा बढ़ते प्रदूषण के लेवल के आसपास रहने वाले लोगों को लंग्स का कैंसर होने का जोखिम रहता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में खतरनाक हो सकता है निमोनिया, बच्चों के लिए कितना हानिकारक और कैसे करें बचाव
दिल की बीमारी
वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ने से और तापमान के कारण दिल की बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
स्किन से जुड़ी परेशानी
प्रदूषण की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानी का खतरा रहता है। खासकर बच्चों में इस तरह की समस्या काफी देखने को मिलती है।
कुछ घरेलू नुस्खों के साथ-साथ बेहतर खान-पान अपनी डाइट में शामिल करके आप घर बैठे-बैठे प्रदूषण से छुटकारा पा सकते हैं। डॉ. शिखा शर्मा, डायरेक्टर, न्यूट्री हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि कैसे हम इस बढते प्रदूषण में खुद को प्रोटेक्ट रख सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं। बस क्लिक करें और इस वीडियो के जरिए आप पूरी जानकारी लें-
क्या खाना चाहिए
- कच्ची सब्जियों के जूस का सेवन करना चाहिए। जैसे- चुकंदर, गाजर, अदरक और टमाटर को मिलाकर जूस निकालें और सेवन करें।
- सर्दियों में जब जूस पिएं तो हल्का गर्म पानी मिलाकर पिएं।
- एलोवेरा जूस पिएं।
- त्रिफला चूर्ण पेट की कई समस्याओं से राहत देता है। इसके लिए गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लें।
बचाव कैसे करें
- मास्क पहनकर बाहर निकलें।
- सुबह और शाम भांप लें।
- योगा करें।
- काढा पिएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
4 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
7 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
9 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
12 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines