Air Pollution And Cough: दिल्ली और आसपास की हवा इन दिनों इतनी खराब हो गई है कि यहां रहने वालों का काफी बुरा हाल है। यह हमारी सेहत के लिए घातक साबित हो रहा है। जहरीली हवा में जी रहे लोगों को खांसी-जुकाम, गले में खराश, आंखों में जलन से लेकर लंबे वक्त में यह न्यूरो से लेकर कैंसर जैसी बीमारी की वजह भी बन सकता है। सूखी खांसी ने हाल ज्यादा बिगाड़ रखा है और ज्यादातर रात में सोते टाइम सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
इस वक्त सबसे ज्यादा खांसी आती है और खांसते-खांसते पेट और पसलियों में दर्द तक होने लगता है। ऐसे में अगर हल्की खांसी से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं, लेकिन लंबे समय से खांसी की समस्या है तो बेहतर है आप अपने डाक्टर से मिलें और सलाह करें बजाए खुद उपचार करने के।दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के असर से होने वाली समस्याओं से कैसे खुद को डील करें, इस पर खास जानकारी दे रहीं हैं Respiratory Medicine Specialist Dr. Viny Kangtroo-
खांसी दूर करने के रामबाण उपाय
अदरक (Ginger)
अदरक में एंटी माइक्रोबियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। खांसी से राहत के लिए ये काफी मददगार माने जाते हैं। अदरक खाने से गले की खराश और दर्द दूर हो सकता है। अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसमें हल्का सा नमक मिलाकर चूसते रहें, इससे खांसी आना बंद हो सकती है। इसके साथ ही एक आंवला रोज खाएं, इससे विटामिन C भरपूर रहता है।
शहद (Honey)
शहद के सेवन से खांसी में काफी आराम मिलता है। गले के संक्रमण को दूर कर खराश से निजात दिलाने में यह बेहद मददगार है। एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से खांसी से राहत मिलती है।
पुदीना (Peppermint)
सर्दी और खांसी की परेशानी को दूर करने में पुदीना बेहद असरदार हो सकता है, इसमें मेंथॉल पाया जाता है, जो गले की नसों को आराम देता है। इससे खांसी-गले की खराश जल्दी खत्म हो सकती है। गर्म पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर भाप लेने से खांसी में आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- Air Pollution किस बॉडी पार्ट पर क्या असर डालता है? कैसे करें बचाव, जानें डॉक्टर की सलाह
हल्दी (Turmeric)
सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत देने में हल्दी बेहद कारगर है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण खांसी और गले का संक्रमण दूर करने में मददगार है। रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से आराम मिल सकता है।
गरारे करना (Salt Water Gargles)
खांसी की परेशानी से जल्द राहत पाने के लिए नमक पानी से सुबह और शाम में गरारे करें। फेफड़ों और सांस की नली को साफ करने का काम करता है। इससे छाती में जमा कफ दूर हो सकता है।
भाप लेना (Steam Inhalation)
बंद नाक और गले की खराश से आराम पाने के लिए आप गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं। भाप लेते समय इसमें विक्स डालते हैं तो काफी जल्दी आराम मिलता है। छोटे बच्चों को भाप न दिलाएं, क्योंकि उनकी त्वचा काफी नाजुक होती है और बर्न हो सकती है।
एयर प्यूरीफायर (Air Purifier)
हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषण के कणों को अलग करने में एयर प्यूरीफायर मददगार हो सकता है। हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण, एलर्जी करने वाले पार्टिकल्स को अलग करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Air Pollution के बीच सैर करने जाएं तो क्या करें और क्या नहीं, पढ़ें Expert की राय
किन चीजों से दूर रहना चाहिए
आचार, संतरे का सेवन खांसी होने पर न खाएं, फ्रिज से निकली हुई चीजें एक दम न खाएं और पिएं।
खांसी में कौन सी दवाई ले सकते हैं
सूखी खांसी में एलेक्स कफ सिरप (Alex Cough Syrup) ले सकते हैं। शुगर फ्री कफ सिरप लें शुगर वाले मरीज। जब भी दवाई लेने जाएं, तो खांसी कैसी है और आप किस तरह के पेशेंट हैं, इन बातों को ध्यान में रखते हुए कफ सिरप लें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
16 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
17 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
18 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
21 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
21 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines