हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोरोना के बाद हार्ट अटैक के बढ़ते केसों की वजह आई सामने, AIIMS की रिसर्च में नतीजे चौंकाने वाले

AIIMS Delhi Study Report: दिल्ली AIIMS ने एक रिसर्च की, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं और कोरोना के बाद हार्ट अटैक के बढ़ते केसों का बड़ा कारण भी बता रही है।

विज्ञापन
Study On Heart Attack Reason

AIIMS Delhi Study Revealed Heart Attack Cases Reason: कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ गए हैं। वहीं छोटी उम्र के युवाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा होने लगा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखुपर में 30 साल के डॉक्टर अभिषेक अचानक गिर गए और उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिषेक BRD मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2016 में MBBS के बैच से पास आउट थे। मौजूदा समय में वह देवरिया रेलवे हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रहे थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई। आखिर इतनी कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने के क्या कारण है, इसे लेकर दिल्ली AIIMS ने एक रिसर्च की, जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं और कोरोना के बाद हार्ट अटैक के बढ़ते केसों का बड़ा कारण भी बता रही है।

 

57  कोरोना मरीजों समेत 110 मरीजों पर की गई रिसर्च

दिल्ली AIIMS की रिसर्च के अनुसार, कोरोना महामारी के बाद हार्ट अर्टक के बढ़ते मामलों का कारण धमनियों का सेंसर है, जो दिल और दिमाग को सही तरीके से सिग्नल नहीं पहुंचा पा रहा है। जब दिमाग को सिग्नल नहीं मिलते तो शरीर सही तरीके से काम नहीं कर पाता। दिल की वर्किंग पर भी असर पड़ता है। दिल पर दबाव पड़ने से धड़कनों में तेजी से बदलाव आता है। कई लोगों को चक्कर आने की शिकायत हुई, जिससे हार्ट फेल होने के चांस बढ़े। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च करीब 110 मरीजों पर की गई, जिसमें 57 मरीज ऐसे थे, जो कोरोना से ग्रस्त रह चुके थे। इन्हें कोई दूसरी बीमारी भी नहीं थी। 3 से 6 महीने क्वारंटीन रहने से वे ठीक भी हो गए थे। वहीं 110 में से 53 मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री कोविड-19 से पहले की थी। रिसर्च के दौरान दोनों तरह के मरीजों का मिलान किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: उम्र 30 साल पेशे से डॉक्टर, अचानक सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया…युवाओं के लिए सबक मार्मिक कहानी

बैरोफ्लेक्स शरीर के रक्तचाप को स्थिर बनाए रखता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्च के दौरान सामने आया कि कोरोना से 3 से 6 महीने में ठीक हुए मरीजों की धमनियों का बैरोफ्लेक्स (सेंसर) काफी संवेदनशील मिला। साथ ही यह भी देखा गया कि इस सेंसर और संवेदनशीलता का गले की धमनी से क्या संबंध है? दिल्ली AIIMS के डॉक्टर डीनू एस चंद्रन ने कहा कि कोरोना ने बैरोफ्लेक्स पर असर डाला, जो दिमाग को सिग्नल देता है, लेकिन सिग्नल नहीं मिलने से दिल अच्छे से काम नहीं कर पाता। इससे बैचैनी रहती है। दिल की धड़कन बढ़ जाती है। चक्कर आने लगते हैं, जबकि बैरोफ्लेक्स शरीर के रक्तचाप को स्थिर बनाए रखता है, लेकिन कोरोना ने इस पर असर डाला, जबकि बैरोफ्लेक्स शरीर में होने वाली हर हरकत की सूचना दिमाग तक पहुंचाता है। AIIMS के मेडिसिन, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग सहित अन्य विभाग के डॉक्टरों ने स्टडी की।

विज्ञापन

ICMR भी इसी टॉपिक पर कर रहा रिसर्च

स्टडी में डॉ. प्राची श्रीवास्तव, डॉ. PM नबील, डॉ. किरण वी. राज, डॉ. मनीष सोनेजा, डॉ. डीनू एस. चंद्रन, डॉ. जयराज जोसेफ, डॉ. नवीत विग, डॉ. अशोक कुमार जारयाल, डॉ. डिक थिजसेन और डॉ. किशोर कुमार दीपक शामिल हुए। इन डॉक्टरों ने साफ तौर पर आशंका जाहिर की है कि कोरोना महामारी के बाद अचानक तेजी से बढ़े हार्ट अटैक के केसों के पीछे मुख्य धमनी के सेंसर का खराब होना ही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सेंसर जब दिमाग को सटीक सिग्नल नहीं देगा तो शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता। दिमाग से शरीर तक खून का संचार भी ठीक से नहीं हो पाता। अचानक दिल के काम करने की गति जरूरत से ज्यादा बढ़ती है तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ता है। वहीं इस मुद्दे पर ICMR भी स्टडी कर रहा है, जिससे स्पष्ट होगा कि दिल के दौरे बढ़ने के पीछे कोरोना का हाथ है या नहीं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola