तुर्की: तुर्की के युद्धक विमानों ने सीरिया के कारकिली पहाड़ी पर मंगलवार को तीन हवाई हमले किए। कारकिली पहाड़ी तुर्की व सीरिया के बीच सीमा पर कोबानी कैंटन के पश्चिम में है। हवाई हमलों में जमकर बमबारी की गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस हमले में दमिश्क सरकारी बलों के 16 सदस्य मारे गए। इसके अलावा तुर्की के तोपखाने और मिसाइल गोलाबारी में एक स्थानीय बच्चे की मौत हो गई और एक महिला सहित 4 अन्य नागरिक घायल हो गए हैं।
सैन्य ठिकानों से बमबारी
जानकारी के मुताबिक तुर्की ने सुबह कोबानी शहर के कई इलाकों में अपने सैन्य ठिकानों से बमबारी की। दोपहर तक तुर्की ने तीन बार हवाई हमला किया। जिसमें उसने पश्चिमी ग्रामीण इलाकों सेफ्तक, जौर मगहर, बयादिया, कौर अली, शेख तहटानी, शेख फौकानी और कारकिली के गांवों और पूर्वी ग्रामीण इलाकों में कारा मोघ और गोरान के गांवों पर हमला किया।
सुलह का आह्वान किया था
इससे पहले तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू द्वारा सीरिया के विपक्ष और राष्ट्रपति बशर अल-असद
की सरकार के बीच सुलह का आह्वान करने के बाद पिछले हफ्ते उत्तर-पश्चिमी
सीरिया में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines