इस्तांबुल: दक्षिण पूर्वी तुर्की में शनिवार को एक हाईवे पर जा रही एक एंबुलेंस, दमकल विभाग की गाड़ी व पत्रकारों से भरी बस आपस में भिड़ गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत होने और 22 अन्य घायल होने की सूचना है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक क्षेत्रीय गवर्नर ने इसकी पुष्टि की है। मौके पर राहत कार्य जारी है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियांटेप प्रांत के गवर्नर दावुत गुल ने कहा “गजियांटेप और निजिप के बीच एक बस, एक आपातकालीन टीम और एक एम्बुलेंस की टक्कर में हमारे 15 नागरिकों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।” बताया जा रहा है कि यात्री बस ने वाहनों को टक्कर मारी जिसके बाद यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन दमकलकर्मी, दो आपातकालीन कर्मचारी और दो पत्रकार शामिल हैं।
मीडिया में आई फोटो में एक एम्बुलेंस का पिछला भाग फट गया और उसके चारों ओर धातु का मलबा बिखरा हुआ था। बचाव एजेंसियों के मुताबिक हादसे के समय वाहनों की रफ्तार अधिक थी। लोगों को बचने का समय नहीं मिला। फिलहाल राहत कार्य जारी है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहें हैं।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines