Weather Update Today : उत्तर भारत को एक बार फिर सर्दी ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पड़ रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। दिल्ली एनसीआर में हल्का कोहरा छाया हुआ है। गलन और शीतलहर से लोग घरों से दुबके हुए हैं। कई राज्यों में फिर बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद फिर थोड़ी ठंड बढ़ गई है। इससे पहले दिन में धूप निकलती थी, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि राजधानी में 3 से लेकर 5 फरवरी के बीच फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इन दिनों आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की और मध्यम तीव्रता वाली बरसात होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में और गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल
दिल्ली में फिर बिगड़ी आबोहवा
दिल्ली एनसीआर में बारिश से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ गया। राजधानी की आबोहवा फिर बिगड़ रही है और कई इलाकों में शुक्रवार AQI 200 के पार पहुंच गया।
उत्तर भारत में और गिरेगा पारा
उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा और गिरने की उम्मीद है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में पारा 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम पारा पंजाब के अमृतसर में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई राज्यों में आज हो सकती है बारिश
कई राज्यों में शनिवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। सर्द भरी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई। लोग अलाव जलाकर सर्दी को भगा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सिलसिला अगले 2 से 3 तीन दिनों तक जारी रहेगा। दिल्ली के साथ यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शनिवार को बादल बरस सकते हैं।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 mins agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
56 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
5 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines