पीयूष आचार्य, वाराणसी: काशी स्टेशन रेलवे कालोनी में संदिग्ध हालत में एक परिवार में तीन लोगों की मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तीनों की लाश उनके घर के एक कमरे में पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चे की लाश मिली है।
यह घटना वाराणसी के आदमपुर थानाक्षेत्र की है। जब बड़ी देर तक राजीव रंजन पटेल ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह पुलिस अंदर दाखिल हुई। घर में राजीव उनकी पत्नी अनुपमा और ढाई वर्षीय बेटे की लाश पड़ी थी। तीनों के मुंह से छाग निकल रहे थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। राजीव रेलवे में काम करते थे।
इसके अलावा घर में कोयले की अंगीठी भी मिली है। जिसकी राख से यह भी अनुमान लगाया गया जा रहा है कि मौत की वजह कार्बन मोनोऑक्साइड भी हो सकती है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
17 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines