Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Latest Update: उत्तरकाशी के सिल्कयारा टनल में 11 दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए जद्दोजहद जारी हैं। टनल के प्रवेश द्वार से एक बार फिर ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू हो चुकी है। अभी तक 46 मीटर की ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। इससे पहले 17 नवंबर को चट्टान आने के बाद ड्रिलिंग रोकनी पड़ी थी। इससे पहले कैमरे के जरिए कल पूरे देश ने टनल में फंसे 41 मजदूरों की पहली तस्वीर देखीं। इसके लिए टनल में मजदूरों तक 6 इंच की पाइपलाइन डाली गई थी। फिलहाल पाइपलाइन से मजदूरों को सेब, संतरे का ज्यूस, पनीर की सब्जी, दाल, रोटी और चावल की भेजे गए हैं।
इस बीच बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट की मदद ली है। टनल एक्सपर्ट डिक्स अपनी पूरी टीम के साथ डटे हुए हैं। ऑपरेशन में लगे अधिकारियों के मुताबिक मजदूरों तक पहुंचने के लिए 28 मीटर की ड्रिलिंग ही बाकी है। अब तक मलबे में 46 मीटर तक 800 एमएम के स्टील के पाइप डाले जा चुके हैं। इसी के जरिए टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर लाया जाएगा।
48 घंटे में पूरा हो सकता है ऑपरेशन
एक्सपर्ट की मानें तो अगर ऑगर मशीन के सामने कोई चट्टान नहीं आई तो यह ऑपरेशन 2 से 3 दिन में पूरा हो सकता है। इसके अलावा ड्रिलिंग के लिए दो और प्लान पर काम किया जा रहा है। इसके तहत टनल में आज से वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू हो सकती है। इसके लिए ओडिशा और गुजरात से दो और मशीनें उत्तरकाशाी पहुंचने वाली है।
इन तीन प्लान के जरिए निकाले जाएंगे मजदूर
- पहला प्लान ऑगर मशीन से है। अगर कोई रुकावट नहीं आती है तो 2.3 दिन में सुंरग बनाकर मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। हालांकि इसमें एक डर यह भी है कि ड्रिलिंग के दौरान और मलबा आ सकता है इसलिए दूसरी ओर से ड्रिलिंग मशीनें बुलाई गई हैं।
- दूसरी योजना सिलक्यारा टनल की दोनों साइड की खुदाई करके रास्ता बनाने की है इस काम में 10.15 दिन लग सकते हैं।
- वहीं तीसरी योजना के अनुसार डंडालगांव की ओर से टनल की खुदाई है इस काम में 35.40 दिन लग सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
4 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
7 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
7 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines