ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला की कृत्रित गर्भधारण (IVF) के चक्कर जान चली गई। महिला के पति ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की तो चौंकाने वाला खुलास हुआ। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की डिग्रियों की जांच कराई थी। पीड़ित के घर मातम छा गया है।
गाजियाबाद की रहने वाली थी निसंतान महिला
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के रहने वाले चंद्रभान रावत और उनकी पत्नी ललिता रावत की कोई संतान नहीं थी। दोनों ने IVF के जरिए बच्चा पैदा करने का फैसला किया। जानकारी होने पर दोनों पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित क्रिएशन वर्ल्ड आईवीएफ सेंटर (Creation World IVF Center) पहुंचे। यहां डॉक्टर प्रियंजन ने महिला के IVF की तैयारी कर ली। डॉक्टर ने महिला को बेहोश करने के लिए डोज दे दी।
ओवरडोज के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत
आरोप है कि डॉक्टर ने बेहोशी के लिए ओवर डोज दे दी, जिसके कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को भर्ती कराया गया। जहां 26 अगस्त को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पीड़ित पति ने IVF सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रियंजन के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
फर्जी MBBS की डिग्री से चला रहा था IVF सेंटर
पुलिस ने सबसे पहले डॉक्टर की डिग्रियों की जांच कराई। पता चला कि वह फर्जी MBBS है। पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर प्रियंजन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नोएडा कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईको विलेज स्थित क्रिएशन वर्ल्ड आईवीएफ सेंटर के संचालक को मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया गया है। वहीं जांच के बाद आरोपी प्रियंजन की एमबीबीएस की डिग्री की भी फर्जी पाई गई है।
संबंधित खबरें
नहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
5 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
10 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
13 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines