हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मिले UK पीएम ऋषि सुनक

विज्ञापन

नई दिल्ली: यूके के पीएम ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की है। सुनक कीव की अपनी पहली यात्रा पर हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को कीव का पहला दौरा किया। ज़ेलेंस्की ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “युद्ध के पहले दिनों से यूक्रेन और ब्रिटेन सबसे मजबूत सहयोगी रहे हैं।”

ज़ेलेंस्की ने कहा “आज की बैठक के दौरान हमने अपने देशों और वैश्विक सुरक्षा दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।”

कुछ दिन पहले पोलैंड के बॉर्डर पर कथित रूसी मिसाइल के हमले के बाद हड़कंप मच गया था। इस अटैक में दो पोलैंड नागरिकों की मौत हो गई। शुरुआत में ये दावा किया कि ये हमला रूस ने किया है। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में विश्व युद्ध का शायरन बज गया क्योंकि पोलैंड नोटो देशों का सदस्य है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये हमला रूस की तरफ से नहीं बल्कि यूक्रेन की तरफ से किया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें