पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनके बयान बिहार में चर्चा का विषय बना रहता है। तेज प्रताप यादव का व्यक्तित्व बहुमुखी है। राजनीति के साथ-साथ धर्म-कर्म में भी उनकी रूचि जगजाहिर है। तेज प्रताप ने न्यूज 24 को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में तेज प्रताप ने अपने जीवन, परिवार और पिता लालू यादव के बारे में खुलकर बात की।
अपने मूडी होने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में बताया कि जो मेरे दिल में हैं वो मेरे जुबान पर होता है। यूथ राजनीति को बदलेगा और मैं युवाओं के मुद्दों की राजनीति करता हूं।
‘पिजा जी मेरे लिए सबकुछ’
अपने पिता लालू यादव के बारे में बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा, ‘मैं अपने पिता जी की बहुत सम्मान करता हूं। किसी की बात मानु या ना मानु मैं उनकी हर बात मानता हूं। जब से मैं राजनीति में आया, चुनाव लड़ा, मंत्री भी रहा, ये सब पिता जी की देन है। इसलिए पिता जी नहीं तो मैं कुछ नहीं…।
‘लोग मेरे बारे में गलत धारणा बनाते हैं’
अपनी छवि को लेकर बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि कुछ लोग मेरे बारे में गलत धारणा बनते हैं। जो मुझसे मिलेगा वहीं मुझे समझ सकता है। जो कभी मिला ही नहीं वो कैसे जानेगा कि मैं कैसा इंसान हूं? मेरे पिता जी भी बेबाक हैं। जिस तरीके से वे पार्लियामेंट में बोलते थे। उनकी बातों पर सब खुश होते थे। विपक्ष के लोग भी अच्छा लगता था।
तेज प्रताप यादव ने इस इंटरव्यू के दौरान पटना स्थित अपने आवास का सैर कराया। उनके आवास में चिड़ियां के लिए कई घोसले बने हैं। उन्होंने कहा कि मैं नेचर के काफी करीब हूं। मुझें जंगल झाड़ पसंद हैं।
देखें पूरा इंटरव्यू
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
7 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
7 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
8 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
10 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines