Supreme Court: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अदालत वकीलों को हाइब्रिड मोड के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति देने को तैयार है। सीजेआई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वकीलों को सुनने का इच्छुक है।
वकील हाइब्रिड मोड का कर सकते हैं उपयोग
सीजेआई और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि अदालत वकीलों को हाइब्रिड मोड के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति देने के लिए तैयार है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और अगर कोई वकील अदालत में पेश होना चाहता है तो वे कर सकते हैं और हाइब्रिड मोड भी चालू है।
सीजेआई ने कहा, हमने बढ़ते कोविड मामलों पर अखबारों की रिपोर्ट देखी। वकील हाइब्रिड मोड का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन पेश होना चुनते हैं, तो हम आपकी बात सुनेंगे।
और पढ़िए – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 3038 नए केस, 7 की मौत
लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
भारत में आज 4 हजार 435 नए कोविड संक्रमण दर्ज किए, जो 163 दिनों में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23 हजार 091 हो गई। वहीं, 15 मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 916 हो गई। पिछले 24 घंटों में 2 हजार 69 लोग कोरोना ठीक हुए है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 hr agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
8 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
13 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
13 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
14 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines