बैंकॉक: थाईलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे द्वारा देश में शरण मांगने की खबरों का खंडन किया है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे राजपक्षे से राजनीतिक शरण मांगने के इरादे से देश की यात्रा करने का अनुरोध नहीं मिला है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक थाईलैंड मंत्रालय के प्रवक्ता तनी संगरत ने कहा राजपक्षे ने शरण नहीं मांगी है। उन्होंने अपनी यात्रा में शरण देने को नहीं कहा।
आगे प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड में राजनयिक पासपोर्ट पर राजपक्षे के प्रवेश में कोई समस्या नहीं है। वह राजनयिक के तौर पर 90 दिनों तक रह सकते हैं। बता दें कि मालदीव के बाद थाईलैंड दूसरा दक्षिण पूर्व एशियाई देश होगा जहां राजपक्षे श्रीलंका से भागने के बाद अस्थायी आश्रय लेंगे।
कल जा सकते हैं बैंकॉक
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 11 अगस्त को पूर्व राष्टपति सिंगापुर से बैंकॉक जा सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति को पिछले महीने मालदीव से सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर 14 दिनों का यात्रा पास जारी किया गया था । उन्हें वहां दो सप्ताह तक रहने की अनुमति दी गई थी। श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने 15 जुलाई को राजपक्षे के आधिकारिक इस्तीफे की घोषणा की थी। गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को संसद में मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या के समक्ष श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
9 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
11 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
11 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
11 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines