Raja Raghuvanshi last video shoot Devendra: हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले ट्रैवलर देवेन्द्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर 23 मई को शिलांग में पत्नी के साथ बनाए वीडियो का अनुभव शेयर किया, जिसमें एक्सीडेंटली सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी और तीनों कातिलों के चेहरे कैद हुए हैं। शिलांग पुलिस के मुताबिक देवेंद्र का वीडियो एक अहम कड़ी है। केस को जोड़ने के लिए इनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा और इनके द्वारा बनाए वीडियो को पुलिस लेगी।
गौरतलब है कि 23 मई की सुबह यह वीडियो रिकार्ड हुआ, जब राजा और सोनम डबल देकर ब्रिज तक गए थे। नोगरियाट विलेज के पास पहले सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर आकाश आनंद और विशाल आते दिखाई दिए, जबकि 20 मिनट बाद करीब 9 बजकर 45 मिनट पर उसी रास्ते पर सोनम आगे और राजा पीछे चलते नजर आए।
ट्रैवलर देवेन्द्र सिंह ने खोला राज
ट्रैवलर देवेन्द्र सिंह के मुताबिक, शिलांग में डबल देकर ब्रिज बेहद खूबसूरत और ग्रीनरी से भरा एरिया है। जहां आसपास सीढ़ियां और ट्रैक दोनों हैं। वह अपनी पत्नी और गाइड के साथ उस समय वहीं पर थे। कभी वो तो कभी उनका गाइड न ऑफ कर वीडियो शूट कर रहे थे। एक वीडियो साझा करते हुए देवेंद्र ने बताया कि कैसे वह पत्नी के साथ गए हुए थे। जब इन्होंने पत्नी को कहा कि अब तुम मेरा वीडियो शूट करो उसी दौरान आरोपी भी कैमरे में कैप्चर हो जाते हैं। डबल देकर ब्रिज तक तक जाते समय सोनम राजा उसके बीस मिनट आगे दिखे थे आरोपी।
नीचे से ऊपर जा रहे थे पांच घंटे
वीडियो में देवेंद्र बताते हैं कि 23 मई को उन्होंने पूरे पांच घंटे तक ऑन ऑफ कर उस रूट का वीडियो शूट किया। उनके लिए राजा, सोनम एक ट्रैवलर थे। वे घर आ गए। दो दिन बाद उन्होंने खबर देखी कि एक कपल शिलांग में मिसिंग हो गया। उस समय भी हमें बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। 2 जून को जब राजा का शव मिला तो भी हमें सोनम पर बिल्कुल शक नहीं था, हम तो यही सोच रहे थे कि कहीं सोनम मानव तस्करी का शिकार न हो गई हों, हम तो उनके सही सलामत लौटने की कामना कर रहे थे। वहीं हमारे घरवाले भी हमें सुनाने लगे कि ऐसी घटना कहीं आपके साथ भी हो सकती थी। जब कहीं से सोनम गाजीपुर पहुंची तो हमने पहली बार उसे बिना मेकअप के देखा। कहानी जब सामने आई और समय मिलाया तो यह कन्फर्म हो गया, यह भी उसी समय डबल डेकर ट्रैक पर थे, जब हम वहां थे। हमें उससे पहले बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि हमारे बनाए वीडियो में सभी कैद हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और आरती
32 mins agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
11 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
11 hrs agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
12 hrs agoIND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
13 hrs agoनवरात्रि में किस उम्र की कन्याओं को कराएं भोजन? जानें धार्मिक नियम
15 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
16 hrs agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines