Post Budget Webinar: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। पीएम ने ‘स्वास्थ्यऔर चिकित्सा अनुसंधान’ पर बजट के बाद वेबिनार में कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना ने दिखाया कि जब ऐसा संकट आता है तो समृद्ध राष्ट्रों की अर्थव्यवस्थाएं भी चरमरा जाती हैं।
कोरोना महामारी के बाद विश्व का ध्यान अब स्वास्थ्य केंद्रित है। लेकिन भारत का दृष्टिकोण स्वास्थ्य सेवा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हम कल्याण पर भी काम कर रहे हैं।
सप्लाई चेन पर ध्यान देना जरूरी
पीएम ने कहा कि हमने दुनिया के सामने वन अर्थ, वन हेल्थ का विजन रखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने हमें यह भी सिखाया कि सप्लाई चेन बहुत महत्वपूर्ण विषय है। जब महामारी अपने चरम पर थी, तो कुछ देशों के लिए दवाएं, टीके और चिकित्सा उपकरण जैसी जीवन रक्षक चीजें भी हथियार बन गई थीं।
पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद कई दशकों तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक एकीकृत दृष्टिकोण और दीर्घकालिक दृष्टि का अभाव था। हमने स्वास्थ्य सेवा को केवल स्वास्थ्य मंत्रालय तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि सरकार के संपूर्ण दृष्टिकोण पर जोर दिया है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
15 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines