PM Modi In Meghalaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए नारे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग जिन्हें देश ने नकारा है वे उदासी में डूबे हुए हैं और अब कह रहे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ लेकिन देश की जनता कह रही है कि ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेघालय और नागालैंड के दौरे पर रहे। पीएम ने मेघालय की राजधानी शिलांग में रोड़ शो किया। इसके साथ ही तुरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। बता दें कि मेघालय और नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। मेघालय में चुनाव से पहले शुक्रवार का प्रचार मोदी की यह पहली और आखिरी रैली होगी।
पीएम ने तूरा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं, तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं। मैं यहां आशा और विकास का संदेश लेकर आया हूं। भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें एक मजबूत योगदान दे रहा है।
नागालैंड में जनसभा को किया संबोधित
इससे पहले पीएम मोदी ने नागालैंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता। देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके। पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में बांटने की राजनीति चलती थी उसको हमने डिवाइन में बदला है। उन्होंने कहा कि नागालैंड के लिए हमारे पास शांति, प्रगति और समृद्धि का मंत्र है, इसलिए लोग बीजेपी और एनडीपीपी पर भरोसा करते हैं। पिछले कुछ सालों में कई युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नागालैंड और पूर्वोत्तर के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की यही ‘वोट पाओ और भूल जाओ’ वाली नीति रही है। दिल्ली के कांग्रेस नेता नगालैंड की ओर आंख मूंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय नागालैंड में हमेशा राजनीतिक अस्थिरता रही।
पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मेघालय के हितों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई। मेघालय आज परिवार पहले सरकार के बजाय जनता पहले सरकार चाहता है। आज कमल का फूल मेघालय की ताकत, शांति और स्थिरता का प्रतीक बन गया है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
5 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines