PM Narendra Modi Pays Tribute Sardar Vallabh Bhai Patel In Gujarat: पीएम मोदी ने आज केवड़िया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गुजरात के एकता नगर में जनता को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शपथ दिलाई।
पीएम ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि सरदार पटेल की जयंती पर, हम उनकी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और असाधारण समर्पण को याद करते हैं जिसके साथ उन्होंने हमारे देश की नियति को आकार दिया। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारत के पहले गृह मंत्री को श्रंद्धाजलि देते हुए कहा कि देश को एकजुट करने में उनकी बड़ी भूमिका थी।
पीएम ने आगे कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। हम हमेशा उनकी सेवा के ऋणी रहेंगे। 1875 में गुजरात में जन्मे पटेल एक वकील थे और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक प्रमुख कांग्रेस नेता और महात्मा गांधी के सहयोगी के रूप में उभरे। स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में, उन्हें अपने अनुनय और दृढ़ता के मिश्रण से सैकड़ों रियासतों को संघ में एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है।
बता दें कि पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी केवडिया में ट्रॉमा सेंटर और सौर पैनल के साथ उप जिला अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा पीएम 98वें काॅमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मेरा युवा भारत संगठन की नींव भी रखेंगे।
पीएम मोदी आज एकता नगर में विकास और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे। इसमें 30 ई-बसें, सिटी गैस की सुविधा और गोल्फ कार्ट्स का उद्घाटन भी शामिल है। इन सबके अलावा पीएम एक विजिटर्स सेंटर्स का भी उद्घाट करेंगे। पीएम ड्रैगन फ्रूट की नर्सरी कमलम पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
5 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
6 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
7 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
8 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
10 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
11 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
14 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
16 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines