PM Modi Returns To india: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 6 दिनों के बाद तीन देशों के दौरे से वापस आ गए। यह उनका 70वां विदेश दौरा था, जो काफी सुखियों में रहा। पीएम मोदी ने छह दिन 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इनमें 13 पीएम और 9 राष्ट्रपति शामिल थे। उन्होंने दुनिया के दिग्गज नेताओं जैसे जो बाइडेन, फुमियो किशिदा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की तो कला, उद्योग और विज्ञान जगत की हस्तियों से भी मिले। पीएम मोदी की उम्र 70 साल के पार है, मगर उनकी उर्जा किसी युवा से कम नहीं है। छह दिन में पीएम मोदी ने 40 से ज्यादा मीटिंग की और देश लौटते ही फिर काम में जुट गए हैं।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि विदेशों में पीएम मोदी को मिला सम्मान सिर्फ उनका सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। ये अद्भुत अभूतपूर्व और दुर्लभ है। ये इस बात का प्रतीक है कि भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है दुनिया के देश अब भारत को अपना लीडर मानते हैं।
सुर्खियों में रहे ये पल
जापान में बाइडेन ने मोदी को गले लगाया
पीएम मोदी जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में थे। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को बतौर गेस्ट सदस्य आमंत्रित किया था। मीटिंग चल रही थी, अमेरिका के राष्ट्रपति खुद मोदी की कुर्सी तक चलकर आए और उन्हें गले लगा लिया। बाइडेन ने मोदी को दुनिया का लोकप्रिय नेता करार दिया और ऑटोग्राफ भी मांगा।
पीएनजी के पीएम ने मोदी के छुए पैर
हिरोशिमा से पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी द्वीप (पीएनजी) देश पहुंचे। जहां पीएम जेम्स मारापे ने पीएम मोदी का पैर छूकर अभिवादन किया। बदले में पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई और गले लगा लिया। जेम्स अपने देश की लोक परंपरा से इतर पीएम मोदी का राजकीय सम्मान करने पहुंचे थे। जेम्स के देश में सूर्य के अस्त के बाद किसी भी नेता का राजकीय सम्मान नहीं होता है।
जेलेंस्की ने युद्ध विराम के लिए मांगी मदद
रूस ये युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत से मदद मांगी। उन्होंने कहा कि भारत ही मध्यस्थ की भूमिका निवर्हन कर सकता है। पीएम मोदी ने भी बुद्ध के उपदेशों के जरिए युद्ध विराम की बात की। कहा कि शांति और बातचीत से ही इसका हल निकल सकता है।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मोदी को कहा द बॉस
पापुआ न्यू गिनी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। पीएम मोदी का सिडनी ओलंपिक पार्क में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने कहा कि ‘पीएम मोदी इज द बॉस…’। अल्बनीस बोले कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था। उन्हें भी ऐसा स्वागत नहीं मिला था जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है।
इन देशों से पीएम मोदी को मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान
पीएम मोदी को इससे पहले कई देशों में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है। अफगानिस्तान ने सबसे पहले अपना सर्वोच्च सम्मान दिया था। फिलिस्तीन, यूएई, रूस ने भी सर्वोच्च सम्मान दिया। फिर मालद्वीप, बहरीन, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, अमेरिका ने अपना सर्वोच्च सैन्य सम्मान दिया। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड से नवाजा था।
इकसे अलावा पीएम मोदी को फिलिप कोर्टल प्रेसिडेंशियल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 2019 में ग्लोबल गोल्ड कीपर अवार्ड से नवाजा गया। विश्व ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र बेहतर काम करने के लिए मोदी जी को इसी साल ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
23 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
5 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
7 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
14 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
14 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
1 day agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines