Onion Prices Hike : टमाटर के बाद अब प्याज लोगों के जायके को बिगाड़ रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने प्याज के दाम को काबू लाने की कवायद तेज कर दी है। सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर 31 दिसंबर तक 40 फीसदी ड्यूटी लगा दी है। इससे जहां प्याज के दाम नियंत्रित होने की संभावना है वहीं अक्टूबर में प्याज की नई फसल आने के बाद इसके दाम और कम होने के आसार हैं।
इससे पहले एक रिपोर्ट में आशंका जताया गया थी प्याज की सप्लाई कम होने पर सितंबर के पहले हफ्ते में 60-70 रुपए प्रति किलो तक हो सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि बेमौसम बारिश से शेल्फ लाइफ 6 महीने से घटकर 4-5 महीने रह गई है। वहीं अक्टूबर से प्याज की नई फसल आने इसकी आपूर्ति बढ़ जाएगी और कीमतों में नरमी आ सकती है।
कृषि और उपभोक्ता मामले मंत्रालय के मुताबिक 19 अगस्त को प्याज 30 रुपये प्रति किलो रुपये से अधिक थीं, जो पिछले साल की तुलना से 20 फीसदी अधिक था।
दरअसल पिछले जुलाई में महाराष्ट्र और कर्नाटक के प्रमुख उत्पादक राज्यों में बारिश के कारण स्टॉक में रखी हुई प्याज को नुकसान हुआ। एक आंकड़े के अनुसार बारिश के कारण 10 से 20 प्रतिशत प्याज के स्टॉक क्षति हुई।
इस बीच सरकार ने प्याज की बफर स्टॉक सीमा को 3 लाख टन से बढ़ाकर 5 लाख टन करने का फैसला किया है ताकि इसके दाम को नियंत्रण में रखा जा सके। सरकार ने अपने बफर स्टॉक से भी प्याज को मार्केट में रिलीज करना भी शुरू कर दिया है, ताकि प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके।
वहीं नेफेड और एनसीसीएफ इसकी रिटेल बिक्री भी कर रहे हैं। इसके साथ राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ खुदरा बाजारों और मोबाइल वैन्स से जगह-जगह सब्सिडियज़्ड रेट पर 25 रुपये प्रति किलो के दर से बेच भी रही है।
यह भी पढ़ें- टमाटर और प्याज के बाद अब दालों के दामों में उछाल, लोग गुस्से से लाल, जानें बाकी बाजार का हाल
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
26 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
4 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
6 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
13 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
13 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
1 day agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines