हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

China Warns US: अमेरिकी नेता की ताइवान यात्रा पर भड़का चीन, कहा- आग से न खेलें बाइडेन

विज्ञापन

नई दिल्ली: अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान समेत चार देशों की यात्रा को लेकर चीन ने चेतावनी (China Warns US) जारी की है। चीन ने चेताया है कि अगर पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) शांत नहीं बैठेगा। बता दें कि नैंसी पेलोसी सोमवार को सिंगापुर पहुंच गईं हैं। उनके यहां पहुंचने के बाद चीन की ओर से ये चेतावनी जारी की गई है।

 

और पढ़िए – पाकिस्तान: मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा मांगने की पीटीआई की मुहीम तेज, इमरान खान ने पार्टी को दिए ये निर्देश

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा है कि अगर नैंसी पेलोसी ताइवान का दौरा करती हैं तो फिर चीन की सेना चुप नहीं बैठेगी। चीन निश्चित रूप से अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए मजबूत कदम उठाएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ताइवान की आजादी का समर्थन नहीं करने के अपने वादे पर कायम रहें और पेलोसी को ताइवान की यात्रा की अनुमति न दें। झाओ ने कहा कि अमेरिकी सरकार के तीसरे नंबर के राजनेता के रूप में पेलोसी की ताइवान यात्रा गंभीर राजनीतिक प्रभाव का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान मुद्दे पर लगातार गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहा है।

जिनपिंग ने बाइडेन से फोन पर की थी बात

पिछले हफ्ते के आखिरी दिनों में चीनी आधिकारिक मीडिया ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हवाले से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा था कि अमेरिका को एक चीन पॉलिसी में हस्तक्षेप से बचना चाहिए. इस दौरान जिनपिंग ने ताइवान को लेकर अमेरिकी की नीति को आग से खेलने वाला भी बताया. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बात करते हुए जिनपिंग ने कहा कि ताइवान की स्वतंत्रता और उसमें बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप का चीन कड़ा विरोध करता है।

ताइवान पर तनाव के बीच पीएलए ने मनाई 95वीं एनिवर्सरी

चीनी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ताइवान पर बढ़ते तनाव के बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हाइपरसोनिक मिसाइल, टैंकर और अन्य हथियारों के डेवलपमेंट की घोषणा करते हुए अपनी 95वीं एनिवर्सरी मनाई. चीन की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें पहली बार डीएफ-17 जैसा मिसाइल दिखाया गया है. इस संबंध में सरकारी ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट कैरियर किलर को रोकना लगभग असंभव है. ये भी बताया गया कि चीन की अगली पीढ़ी का हवाई टैंकर (YU-20) युद्ध की तैयारी वाले ट्रेनिंग में शामिल हो गया है.

 

और पढ़िए – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 वर्ष की उम्र में निधन

 

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स के सीनियर कर्नल शेन जिंके के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ताइवान के आसपास फाइटर विमानों के जरिए चीन की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की जानी चाहिए. बता दें कि ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है. अब अगर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन की स्पीकर नैंसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो 1997 के बाद अमेरिका के किसी टॉप पॉलिटिकल लीडर की की ये पहली यात्रा होगी.

 

 

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें