नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में महिला से बदसलूकी और उन पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शख्स को बेंगलुरु से पकड़ा है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था।
पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली पहुंच रही थी। इस दौरान बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे में धुत्त होकर 70 साल की महिला पर पेशाब कर दिया था। वहीं, महिला द्वारा शिकायत मिलने के बाद शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 509, 510 तहत मामला दर्ज हुआ। शंकर मिश्रा की लास्ट लोकेशन बेंगलुरु थी, उसी आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन जनवरी को शंकर मिश्रा का फोन बेंगलुरु में एक्टिव था।
आरोपी शख्स ने जारी किया बयान
बयान में कहा गया है कि आरोपी और महिला के बीच व्हाट्सएप संदेश स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि आरोपी ने 28 नवंबर को कपड़े और बैग साफ करवाए थे और 30 नवंबर को उन्हें डिलीवर किया गया था। आरोपी के वकील ने बताया कि इससे यह भी साफ होता है कि महिला ने मामले की निंदा की लेकिन शिकायत दर्ज करने का कोई इरादा नहीं दिखाया है।
‘समझौते के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया’
शख्स ने बयान में यह भी उल्लेख किया गया है कि महिला की शिकायत केवल एयर इंडिया द्वारा भुगतान किए जा रहे पर्याप्त मुआवजे के संबंध में थी, जिसके लिए उसने 20 दिसंबर को शिकायत की थी। मिश्रा ने 28 नवंबर को पेटीएम पर दोनों पक्षों के बीच समझौते के अनुसार मुआवजे का भुगतान किया, लेकिन लगभग एक महीने बाद बयान के अनुसार महिला की बेटी ने 19 दिसंबर को पैसे वापस कर दिए। बयान में कहा गया है कि इस घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं था और केबिन क्रू के बयानों से पार्टियों के बीच हुए समझौते की भी पुष्टि हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines