हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Maharashtra: पुलिस अलर्ट पर, फिलहाल आतंकी एंगल की कन्फर्मेशन नहीं

विज्ञापन

महाराष्ट्र: रायगढ़ में समंदर तट पर दो संदिग्ध नाव मिलने के मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना में “किसी भी आतंकी कोण की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है”। वह बोले पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।” “कुछ विवरणों का खुलासा इस समय नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे डर का माहौल फैल सकता है,”

 

आगे उपमुख्यमंत्री बोले की अभी “किसी भी आतंकी कोण की पुष्टि नहीं हुई है। नाव बस यहां किसी तरह आ गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम कुछ भी खारिज नहीं कर रहे हैं। इस मामले में गंभीरता से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी कहा कि सरकार कुछ भी खारिज नहीं कर रही है और सभी पहलुओं की जांच के लिए जांच चल रही है।

विज्ञापन

दोनों पर कोई मौजूद नहीं था
बता दें कि रायगढ़ जिले के पास श्रीवर्धन के समंदर तट पर दोसंदिग्ध नाव मिली है। नाव से AK-47 और कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं। हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारदखोल में एक लाइफबोट मिली है। दोनों पर कोई मौजूद नहीं था। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई। जानकारी के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विभिन्न एंगल से जांच
इससे पहले एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने कहा था कि वे इस मामले को आतंकी एंगल से देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आतंकी एंगल से भी देख रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाव ओमान में रजिस्टर्ड हुई है। एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने आगे कहा, “यह एक आधिकारिक नाव प्रतीत होती है जिसकी हम जांच कर रहे हैं। यह आतंकवाद के उद्देश्य के लिए भी हो सकता है। यह किसी और देश का हो सकता है। हम सभी एंगल पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola