नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट का मंगलवार को पहला विस्तार हो गया है। नए मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा और शिवसेना के नौ-नौ विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा और शिवसेना के विधायकों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए नए मंत्रियों को बधाई दी है। इस संबंध में पीएम ने ट्वीट किया, “आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई। यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन देने के जुनून का एक बड़ा मिश्रण है। राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”
बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री जबकि देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अब करीब 40 दिन बाद महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ है।
इन विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ
चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
सुधीर मुनगंटीवार (भाजपा)
राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा)
गिरीश महाजन (भाजपा)
सुरेश खाड़े (भाजपा)
मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा)
अतुल मोरेश्वर सावे (भाजपा)
विजयकुमार गावित (भाजपा)
रवींद्र चव्हाण (भाजपा)
दादा भूसे (शिवसेना)
उदय सामंत (शिवसेना)
गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)
शंभू राजे देसाई (शिवसेना)
संदीपन भुमरे (शिवसेना)
संजय राठौड़ (शिवसेना)
तानाजी सामंत (शिवसेना)
अब्दुल सतार (शिवसेना)
दीपक केसरकर (शिवसेना)
मंत्रियों के शपथ के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार भी रहे मौजूद
मंत्रियों के शपथ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा शिवसेना के शिंदे गुट के अन्य विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार भी राजभवन में मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
11 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines