विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार की एक और घटना सामने आई है। इंदौर में आदिवासी युवकों के साथ बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है तो वहीं घायलों का इलाज एम वाई हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
बाइक फिसलने के बाद हुई घटना
जानकारी के अनुसार, घटना राऊ थाना क्षेत्र के ट्रेजर फेंटेसी की है। बिजलपुर के रहने वाले सुमित चौधरी व अन्य लोगों ने आदिवासी युवकों के साथ जमकर मारपीट कर उसका वीडियो बनाया। घायल हुए दोनों ही आदिवासी युवक का कहना है कि वे बाइक से जा रहे थे तभी बाइक फिसल गई। वहां मौजूद गार्ड सुमित चौधरी ने गाड़ी खड़ी करने के लिए बोला। उसी दौरान उसने अपशब्द कहे और डंडे से वार कर दिया।
उसके बाद गाड़ी में बैठा कर पीड़ित युवकों को गोदाम में ले गया। फिर वहां मारपीट की जाने लगी। तभी पीछे से उसका बड़ा भाई भी आ गया। दोनों ने अन्य के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। सुबह तड़के 4 बजे दोनों वहां से भागे और समाज के लोगों को बताया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमवाई हॉस्पिटल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर विपक्ष हमलावर, सुवेंदु अधिकारी ने की सीबीआई जांच की मांग
सुमित चौधरी अरेस्ट
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और पीड़ित युवकों से चर्चा कर एससी-एसटी सहित तमाम धाराओं में सुमित चौधरी, जयपाल सिंह बघेल और प्रेम सिंह परमार पर कार्रवाई की है। जबकि अन्य लोगों की तलाश की जाएगी। अभी तक सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
कमलनाथ ने किया ट्वीट
इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष शिवराज सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्ववीट कर कहा- मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार सभी सीमाओं को लांघ गए हैं। आदिवासी समुदाय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। सीधी की घटना के बाद जिस तरह से इंदौर के राऊ क्षेत्र में दो आदिवासी बच्चों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, उसे देखकर रूह कांप जाती है।
क्या भाजपा के कुशासन ने समाज में इतनी घृणा घोल दी है कि कुछ लोग आदिवासी समुदाय और अन्य वंचित समुदाय से नफरत करने लगे हैं और उनका उत्पीड़न करने के लिए सारी हदें पार कर रहे हैं। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन लोगों के ऊपर भी कार्यवाही होने चाहिए जो समाज में इस तरह की विकृत मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
50 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines