JP Nadda New Team: बीजेपी ‘मिशन-2024’ और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के मद्देनजर अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नेताओं को शामिल किया गया है। खास तौर पर जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां के नेताओं को भी जगह मिली है।
13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, 1 संगठन महामंत्री, 1 सह संगठन महामंत्री के अलावा, कोषाध्यक्ष और सहकोषाध्यक्ष की घोषणा की है। जिनमें कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है तो कई नए चेहरों को भी अपनी टीम में जगह दी गई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रमन सिंह को पहले ही तरह ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बीएल संतोष को संगठन महामंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है।
ये नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी, तारिक मंसूर को जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
इसी तरह से अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोत तावड़े, सुनील बंसल, संजय वंदी और राधामोहन अग्रवाल को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
चुनावी राज्यों से इन नेताओं को मिली जगह
2023 के आखिर में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जेपी नड्डा की नई टीम में इन राज्यों के नेताओं को भी पर्याप्त स्थान देने की कोशिश की गई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नेताओं को जेपी नड्डा ने अपनी टीम में जगह दी है।
मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री और ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। ये तीनों नेता मध्य प्रदेश के अलग-अलग रीजन के साथ-साथ अलग-अलग वर्गों से आते हैं। जिससे पार्टी ने सियासी के साथ-साथ जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है।
राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। जो पहले से ही नड्डा की टीम में शामिल थी। विधानसभा चुनाव में वसुंधरा का रोल सबसे अहम माना जा रहा है। इसी तरह सुनील बसंल को राष्ट्रीय महामंत्री और डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ से तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले की तरह ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यानि विधानसभा चुनाव में उनका रोल अहम रहेगा। क्योंकि इससे पहले इस बात की चर्चा भी हुई थी कि रमन सिंह को पार्टी किसी राज्य का राज्यपाल बना सकती है। लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लगेगा। इसके अलावा राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यानि पार्टी ने इस बार छत्तीसगढ़ से तीन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
वहीं तेलंगाना से डीके अरुणा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे संजय बंदी को पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि तेलंगाना में भी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। जहां बीजेपी इस बार पूरी दम लगाती नजर आ रही।
2024 के लिए नई टीम
खास बात यह है कि जेपी नड्डा ने अपनी टीम में अनुभव के साथ युवाओं को भी जगह देने की कोशिश की है। यह टीम 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी देखी जा रही है। जिसमें सभी राज्यों का समावेश किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
55 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
6 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
7 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
9 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
11 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines