रांची: झारखंड में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। यहां हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग ने लाभ के पद के मामले में अयोग्य घोषित कर दिया है। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन झामुमो और कांग्रेस विधायकों के साथ खूंटी जिले के लतरातू बांध के पास नाव की सवारी करते हुए देखे गए।
कुर्सी जाने का खतरा
इससे पहले सीएम आवास पर बैठक के बाद 3 बसों में सवार होकर 39 विधायक निकल गए हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग ने लाभ के पद के मामले में अयोग्य घोषित कर दिया है। सीएम की कुर्सी जाने का खतरा है। राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को अयोग्यता आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे और इसे निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
विधायकों को व्हिप जारी किया जाएगा
सारी संभावनाओं को चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। क्योंकि अगर किसी भी तरह की ऐसी स्थिति बनती है और बाद में उन्हें फ्लोर टेस्ट करना पड़े तो उससे पहले विधायकों को व्हिप जारी किया जाएगा और बाद उन्हें वापस रांची लाया जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines