तमिल फिल्म इंडस्ट्रीज के टॉप फाइनेंसर अंबु चेझियान आयकर विभाग के रडार पर हैं। उनके खिलाफ मंगलवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि चेझियान के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह तीसरी बार है जब अंबु चेजियान के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है। चेझियान के अलावा कुछ अन्य फिल्म प्रोड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर भी हैं जो आयकर के जांच के दायरे में हैं। बताया जा रहा है कि चेझियान समेत कुछ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोड्यूसर्स पर टैक्स चोरी का आरोप है।
मदुरै में 40 और चेन्नई में 10 ठिकानों पर छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य में कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य पुलिस की टीम भी आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद थी। मदुरै में 40 जबकि चेन्नई शहर में 10 जगहों पर छापेमारी की गई है।
बताया जा रहा है कि अंबु चेझियान के मदुरै और चेन्नई में उनके आवास और गोपापुरम फिल्म ऑफिस पर भी आयकर की टीम पहुंची। चेझियान गोपापुरम फिल्म्स के बैनर तले फिल्मों का निर्माण और वितरण करते हैं। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य फिल्म प्रोड्यूसर भी जांच के दायरे में हैं और उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। मदुरै और चेन्नई में सुबह करीब सात बजे तलाशी शुरू हुई और इन स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई।
फरवरी 2020 में भी आयकर ने की थी छापेमारी
इससे पहले फरवरी 2020 में आयकर विभाग के अधिकारियों ने साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति की फिल्म बिगिल की रिलीज के बाद चेन्नई में चेझियान के घर पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने कथित तौर पर वहां से 65 करोड़ रुपये कैश जब्त किए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक्टर विजय और प्रोड्यूसर कलापति अगोरम भी जांच के घेरे में आ गए थे।
तमिल फिल्म इंडस्ट्रीज के सूत्रों के मुताबिक, नवंबर 2017 में चेझियान पर प्रोड्यूसर अशोक कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर कर्ज को लेकर अंबु चेझियान के उत्पीड़न के कारण अपनी जान दे दी थी।
अन्य फिल्म प्रोड्यूसर्स में ये नाम बताए जा रहे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में लगभग 10 फिल्म निर्माताओं और वितरकों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं, जिनमें कलाईपुली थानू, एसआर प्रभु, अंबु चेझियान और ज्ञानवेल राजा शामिल हैं।
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
7 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
8 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
12 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
13 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
15 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
15 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
16 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines