India vs England: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भारत के खिलाफ 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है, जिससे उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल है। यह चोट पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान लगी थी।
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने फिलहाल टीम घोषित नहीं की है। एटकिंसन को लेकर कहा गया है, ‘गस एटकिंसन का इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके दाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है।’ एटकिंसन ने अब तक 12 टेस्ट खेले हैं, जहां उन्होंने अपने देश के लिए 55 विकेट हासिल किए हैं। 6 जून से भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट शुरू होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लिश टीम किस तेज गेंदबाज के साथ उतरती है।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने कर दिया कप्तान रजत पाटीदार को खुश, VIDEO हो गया वायरल
पूरी तरह फिट नहीं हैं इंग्लैंड की पेस बैटरी
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने वापसी की है। इसी के साथ उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ लंबे अंतराल के बाद गेंदबाजी भी शुरू कर दी है। जोफ्रा आर्चर आईपीएल में खेले हैं, लेकिन उनकी फिटनेस के लेवल पर कोई निश्चितता नहीं है। इसके अलावा क्रिस वोक्स इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। जहां तक मार्क वुड का सवाल है, तो मार्च में घुटने की सर्जरी के बाद वे शायद सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हों। अन्य तेज गेंदबाज ओली स्टोन के साथ भी ऐसा ही है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 4 दिग्गज, लिस्ट में 3 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
16 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
17 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
19 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
21 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
21 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines