India Block Vice Presidential candidate will be announced soon: देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? एनडीए के महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद देशभर में इसकी चर्चा है। वहीं, आज दोपहर करीब 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सरकारी आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक है।
अनुमान है कि बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा करेगी। बता दें विपक्ष की तरफ से पूर्व इसरो वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई, महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी और तमिलनाडु से डीएमके के सांसद तिरुचि सिवा समेत अन्य कुछ नामों पर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चर्चा हो रही है।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा उपराष्ट्रपति पद का चुनाव
जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव है, इस दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। 7 अगस्त को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। 21 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि है। इससे पहले आज इंडिया ब्लॉक अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकता है।
सीपी राधाकृष्णन को कहा जाता है तमिलनाडु का ‘मोदी’
जानकारी के अनुसार एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु का ‘मोदी’ कहा जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने महत 16 साल की उम्र में RSS ज्वाइन कर ली थी। तमिलनाडु में 19000 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा का नेतृत्व करने पर वह काफी चर्चा में भी रहे थे। वहीं, इंडिया ब्लॉक में उपराष्ट्रपति पद के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा है उनकी बात करें तो मैलस्वामी अन्नादुरई पूर्व इसरो वैज्ञानिक हैं। अन्नादुरई ने चंद्रयान-1 परियोजना का नेतृत्व किया था।
जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा, 25 अगस्त नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि
इसके अलावा विपक्ष में जिन नामों पर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में चर्चा है उनमें से तुषार गांधी का नाम बड़े इतिहासकारों में आता है। वे महात्मा गांधी के परपोते हैं। वहीं, सांसद तिरुचि सिवा DMK के दिग्गज नेता हैं और तमिलनाडु की राजनीति में अपनी पकड़ रखते हैं। बता दें नामांकन के बाद 25 अगस्त उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से अपना नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था।
ये भी पढें: उपराष्ट्रपति चुनाव में क्या कहता है नंबर गेम, NDA के पास बहुमत फिर कांग्रेस से क्यों मांगा समर्थन?
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
43 mins agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
11 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
17 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines