Himachal Pradesh Heavy Rain: पहाड़ी राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और बादलों के फटने की घटनाओं ने लोगों के साथ-साथ सरकारों को भी सकते में ला दिया है। उधर, बारिश के कारण आई आपदा ने अब तक 330 लोगों को लील लिया है।
बताया जा रहा है कि अब भी कई लोग लापता हैं, ऐसे में हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इस बीच कुदरत के इस कहर में 7000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की खबर भी सामने आ रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इस पर अब तक सरकार की ओर से बयान नहीं आया है। इस बीच बारिश को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 3 दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
करीब 2000 घर तबाह, मरने वालों की संख्या बढ़ी
मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को तीन और मौतों के साथ प्रदेश में जान गंवाने वालों की संख्या 330 हो गई है। इसके अलावा, सूबे में भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं से 1957 घर ढह गए हैं। भारी तबाही के बीच प्रदेश में कुल 9344 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, 293 दुकानें और 4072 गौशाला बाढ़ के पानी में तबाह हो गई हैं।
उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने शुक्रवार को भी मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आइएमडी के अनुसार, शुक्रवार को कहीं पर भी तेज बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह अलग बात है कि मौसम विभाग ने 19 अगस्त से 25 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जानकारों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भारी बारिश होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार बादल फटने और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई और जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में अब तक 113 भूस्खलन की घटनाएं घटीं हैं, जबकि 58 बार बादल फटा है। भूस्खलन के चलते प्रदेश में 650 सड़कें अभी भी बंद हैं।
https://www.youtube.com/@News24thinkfirst
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
13 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines