नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आम आदमी के बाद बीजेपी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं।
लिस्ट में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह, निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी, परेश रावल, विजय रुपाणी, नितिन पटेल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी गुजरात में स्टार प्रचारक होंगे।
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गुजरात विधानभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की। पार्टी के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और राघव चड्ढा शामिल हैं।
दो चरणों में होंगे चुनाव
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ ही घोषित होंगे।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
3 mins agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
2 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
9 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines