नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात में हैं. सोमवार को उन्होंने गुजरात में बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि मैं गुजरात के लोगों को रोजगार की गारंटी देता हूं। राज्य के हर बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।
आप की ओर से जारी लिस्ट में ये नाम शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जो पहली सूची जारी की है, उनमें भीमाभाई चौधरी को देवदार से, जगमलवाला को सोमनाथ से, अर्जुन राठवा को छोटा उदयपुर से, सागर रबारी को बेचाराजी से, वाशरम सगथिया को राजकोट ग्रामीण से, राम धदुकी को कामराजी से, शिवलालभाई बरसिया को राजकोट साउथ से, सुधीर वघानी को गरियाधर से, राजेंद्र सोलंकी को बारडोली से और ओम प्रकाश तिवारी को नरोदा (अहमदाबाद) से टिकट दिया गया है.
केजरीवाल ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कही
केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गुजरात में उनकी सरकार आने पर 10 लाख सरकारी नौकरियां निकालेंगे, पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएंगे और बिना रिश्वत व सिफारिश के सहकारिता में नौकरी मिलेगी।
इस दौरान उन्होंने फ्री की रेवड़ी पर कहा कि ये लोग सारी फ्री की रेवड़ी अपने दोस्तों में बांटते हैं और स्विस बैंको में ले जाते हैं, जबकि केजरीवाल रेवड़ी स्विस बैंक में नहीं ले जाता है, जनता में बांटता है।
केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा था निशाना
केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि देश की रेवड़ी जनता की जेब में जानी चाहिए या इनके दोस्तों के स्विस बैंकों में जानी चाहिए। देश में एक जनमत संग्रह होना चाहिए कि देश के सभी बच्चों को फ्री में अच्छी शिक्षा और फ्री में सबको अच्छा इलाज मिलना चाहिए या नहीं।
‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री में सहूलियतें देने की वजह से सरकारें घाटे में नहीं होती हैं, बल्कि स्विस बैंको में पैसा ले जाने और भ्रष्टाचार करने से कर्ज में होतीं हैं। गुजरात के सामने दो मॉडल है। एक इनका मॉडल है, जिसमें जहरीली शराब मिलेगी, भ्रष्टाचार मिलेगा, बच्चे आत्महत्या करेंगे और सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में जाएगी। जबकि दूसरा हमारा मॉडल है, जिसमें सबको फ्री बिजली, स्कूल-अस्पताल, रोजगार मिलेगा और सारी रेवड़ी जनता में बांटी जाएगी।
संबंधित खबरें
सौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
35 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
55 mins agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
6 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines