नई दिल्ली: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को तोहफा दिया है। सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
अब कितने मिलेंगे वेतन?
नया वेतन 1 अक्टूबर से लागू होगा। वेतन में वृद्धि के बाद अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 16506 रुपए से बढ़कर 16792 रुपए, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी 18,187 से बढ़कर हुई 18,499 रुपए, कुशल श्रमिकों का वेतन भी 20,019 से बढ़कर 20,357 रुपए हुआ है। दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
अभी पढ़ें – Bihar Road Accident: पुलिस बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की मौके पर मौत
मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान
इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ाई गई है। सिसोदिया ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ती महंगाई के बीच यह बड़ा कदम उठाया गया है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्यत: केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। इसलिए दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते जोड़कर नया न्यूनतम वेतन की घोषणा की है। सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में मजदूर भाईयों के हित का ध्यान रखते हुए हमने उनका महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
20 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
7 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
8 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
13 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
13 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
14 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines