Dementia Symptoms: दिमागी बीमारियां आजकल काफी बढ़ गई हैं। डिमेंशिया के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये ब्रेन खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें इंसान को चीजें याद रखने, भूलने, सोचने, चीजों को समझने और फोकस करने में समस्या होती है। यह बीमारी मुख्यत: बढ़ती उम्र के लोगों यानी बूढ़ों में विकसित होती है। एक नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि आपके चेहरे पर भी भूलने की इस बीमारी के संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों में जबड़े के आसपास की मांसपेशियों का कम होना शामिल है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में।
कहां हुई है यह रिसर्च?
यह रिसर्च जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई थी। टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार इस रिसर्च में पाया गया है कि मांसपेशियों का कम होना, जिसे सैक्रोपीनिया कहते हैं, भी भूलने की बीमारी का एक संकेत है। रिसर्च में बताया गया है कि जबड़े के आसपास की मांसपेशियां हमारे पूरे शरीर की सेहत के बारे में संकेत देती हैं, जिन्हें हमें समझने की जरूरत होती है।
photo credit-freepik
सैक्रोपीनिया क्या है?
सैक्रोपीनिया बुजुर्गों में होने वाली एक स्थिति है, जिसमें जॉलाइन यानी जबड़े के आसपास की मांसपेशियों की ताकत, द्रव्यमान और कार्यक्षमता कम हो जाती है। इस बीमारी में कमजोरी, थकान, चलने और खड़े होने में परेशानी भी हो सकती है। रिसर्च की मानें, तो शरीर से वजन कम होना सामान्य है, खासतौर पर तब, जब आपकी उम्र ज्यादा हो। मगर रिसर्चर्स को, जो बात ज्यादा चौंका रही है, वह यह है कि 30 से कम उम्र के लोगों में भी इसके संकेत दिख रहे हैं।
डिमेंशिया के संकेत
डिमेंशिया को लेकर रिसर्च में Jawline के आसपास की मांसपेशियों में कमजोरी, मांस का कम होना, पतला होना शामिल है। इसके अलावा, इसके लक्षणों में कुछ देर पहले हुई बातों या घटनाओं को भूलना, चीजें रखकर भूल जाना, सही शब्द या बात को बोलने के लिए समय लेना, मोबाइल नंबर भूलना जैसी चीजें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
7 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
9 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
16 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
16 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines