हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi: 'राजपथ' का नाम बदलकर रखा जाएगा 'कर्तव्य पथ'

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत सरकार नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’  करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा सूत्रों के हवाले से चलाई खबर के मुताबिक राजपथ का नाम कर्तव्य पथ होगा।

बता दें इंडिया गेट स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के एक हिस्से का उद्घाटन जल्द होने वाला है। सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी इस हफ्ते 8 से 10 सितंबर के बीच इसका औपचारिक उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले सोमवार को इसकी कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई हैं। तस्वीरों में यहां तैयार किया फव्वारा, लॉन बेहद आकर्षक लग रहा है।

विज्ञापन

यह एवेन्यू राजपथ का 1.8 किमी लंबा हिस्सा है और इंडिया गेट तथा विजय चौक के बीच इसके किनारे लगे लॉन भी हैं।केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने बीते मंगलवार को इस निर्माणस्थल का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों संग काम की प्रगति की समीक्षा की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola