77th Independence Day 2023 Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोगों में भारी जोश है। देशभर से बड़ी खूबसूरत और उत्साहित करने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। स्कूलों, प्रतिष्ठानों के अलावा सोसायटियों और कॉलोनियों में भी धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।
उधर, 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर हुए मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 10वीं बार संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने श्रमिकों से लेकर देश की आर्थिक प्रगति तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें विकसित भारत का संकल्प हासिल करना है तो हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ना होगा। हमें परिवारवाद के खिलाफ लड़ना होगा और तुष्टीकरण के खिलाफ भी जंग लड़नी होगी।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान मिशन का नेतृत्व महिला वैज्ञानिक कर रही हैं। जी20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य उनकी सरकार ने रखा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ‘लखपति दीदी’ की योजना तैयार कर ली गई है। इसके जरिये 2 करोड़ महिलाओं को रोजगार देने की तैयारी की जाएगी।
लाल किले पर कार्यक्रम का हिस्सा बने 600 ग्राम प्रधान
उन्होंने ग्रामीण विकास का जिक्र करते हुए कहा कि वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं हैं। आप सीमा पर जो देख सकते हैं वह मेरे देश का पहला गांव है। मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं। वे यहां लाल किले पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए हैं।
Highlights:
77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की।
मुख्य समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगा फहराया। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण भी किया।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य आयोजन दिल्ली के लाल किला पर हुआ। इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित किया।
जहां एक ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और मौजूद लोगों को आजादी की बधाई दी, तो वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अपने आवास पर तिरंगे को सलामी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह ही ट्वीट कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा है- “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद !”
वहीं, जहां एक ओर राजधानी की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सक्रिय है तो दिल्ली पुलिस ने भी 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जांच और सुरक्षा कड़ी कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी दिल्ली में 10,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। लाल किले के आसपास और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चेहरे की पहचान के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राजघाट, आइटीओ, लाल किला के आसपास धारा 144 लागू है।
विदेशी मेहमान भी हुए शामिल
लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की। बताया जा रहा है कि ध्वजारोहण समारोह में देशभर से 1,800 अतिथि भी शामिल हुए।
यह भी जानें
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से जुड़े 50 श्रम योगी भी मौजूद रहे।
हर राज्य से 75 जोड़े अपने पारंपरिक वेश भूषा में मौजूद रहे।
खादी वर्कर्स, अमृत सरोवर बनाने वाले लोग, बॉर्डर पर सड़क बनाने वाला, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक और मछुआरे भी मौजूद रहे।
लुटियंस में 12 जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दसवीं बार झंडा फहराया, जबकि सबसे ज्यादा 17 बार झंडा फहराने का रिकार्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
5 mins ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
5 mins agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
59 mins agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
11 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
14 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines