Karnataka MLC Polls: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को पार्टी ने बड़ा इनाम दिया है। कांग्रेस ने उन्हें आगामी विधान परिषद उप चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। शेट्टार विधानसभा चुनाव हार गए थे। शेट्टार के अलावा कांग्रेस ने एमएलसी उपचुनाव के लिए तिप्पनप्पा कामकनूर और एनएस बोसेराजू को भी उम्मीदवार बनाया है।
मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के तीन नेताओं- लक्ष्मण सावदी, बाबूराव चियानचनसुर और आर शंकर ने भाजपा का साथ छोड़ दिया था। वजह टिकट न मिलना था। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दिलचस्प बात यह है कि लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार ने टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
लिंगायतों को साधने के लिए बड़ा दांव
शेट्टार की चुनावी हार के बाद से कांग्रेस इस बात पर विचार कर रही है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले लिंगायत नेता को कैसे समायोजित किया जाए।
30 जून को होगी वोटिंग
सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस का 135 सीटों के साथ पलड़ा भारी है। चुनाव 30 जून को होना है और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश सरकार से जीतन राम मांझी की HAM ने समर्थन लिया वापस, बेटे सुमन ने बताया आगे का प्लान
संबंधित खबरें
गौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoमंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
10 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
13 hrs agoदिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
15 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines