नई दिल्ली: ई़डी की टीम ने ऑनलाइन पेमेंट गेटवे- Razorpay, Paytm, Cashfree के बेंगलुरु स्थित दफ्तर में छापेमारी की है। ये छापेमारी अवैध स्मार्टफोन ऐप लोन के खिलाफ जारी जांच के संबंध में मारे गए हैं। ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को छह परिसरों में शुरू की गई तलाशी अभियान अब भी जारी है।
संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने छापे के दौरान “व्यापारी आईडी और इन चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के बैंक खातों” में रखे गए 17 करोड़ रुपये के धन को जब्त कर लिया है। इन संस्थाओं की कार्यप्रणाली यह है कि वे भारतीयों के जाली दस्तावेजों का उपयोग करते हैं और उन्हें डमी निदेशक बनाते हैं जिससे “अपराध की आय” उत्पन्न होती है।
अभी पढ़ें – तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए भाव, जानिए अपने शहर में तेल के रेट
जांच में ये पता चला है कि ये कंपनियां पेमेंट गेटवे और बैंकों के पास खाते और मर्चेंट आईडी की मदद से अपने गैरकानूनी कारोबार कर रही थीं। ये एप लोगों को कुछ मिनटों में छोटे लोन देने का ऑफर करते थे, हालांकि बदले में वो मोबाइल में मौजूद सभी जानकारियां ले लेते थे, जिसका इस्तेमाल वो लोगों से पैसे हड़पने में कर रहे थे। ईडी पता कर रही है इस फर्जीवाड़े में चीनी नागरिकों के साथ और कौन मदद कर रहा था। ईडी के मुताबिक जांच का यह मामला साइबर अपराध पुलिस स्टेशन, बेंगलुरु द्वारा दर्ज की गई 18 एफआईआर पर आधारित है।
यह एफआईआर कई संस्थाओं / व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है। इसमें संस्थाओं या व्यक्तियों पर आरोप है कि मोबाइल ऐप के माध्यम से छोटी राशि का लोन लेने वाले लोगों से जबरन वसूली की जाती है और उनका उत्पीड़न किया जाता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
5 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
6 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
10 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
11 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines