नई दिल्ली: चीनी राजदूत सुन वेइदॉन्ग ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हजारों भारतीय छात्र जो कोविड-19 के चलते चीन से वापस भारत आए थे, उन्हें अब जल्द ही अपनी पढाई पूरी करने के लिए वापस चीन जाने का मौका मिलेगा।
पहला बैच जल्द जाएगा
आगे वह बोले की ऐसे कई युवाओं का पहला बैच जल्द ही चीन के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारें यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं कि छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर सकें। भारत में चीनी राजदूत वेइदॉन्ग ने एएनआई से बात करते हुए कहा “चीन भारतीय छात्रों का स्वागत करता है। निकट भविष्य में चीन में पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए दोनों देशों के संबंधित विभाग एक साथ काम कर रहे हैं।”
वीजा प्रतिबंध लगा था
बता दें कि हजारों भारतीय मेडिकल छात्र, COVID-19 वीजा प्रतिबंधों के कारण घर वापस आ गए। जो अब चीन लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले चीन ने जुलाई में कहा था कि देश ने भारतीय छात्रों की वापसी की सुविधा में प्रगति की है और यह देखने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है। चीन में अध्ययन के लिए वापस आ सके।
दोनों देशों की पहल
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था कि चीन और भारत संपर्क में हैं और इस पर प्रगति की है। दोनों देशों के जिम्मेदार विभाग निकट संपर्क में रहेंगे और भारतीय छात्रों के पहले बैच की जल्द वापसी के लिए काम करेंगे। इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ अपनी बैठक में भारतीय छात्रों की चीन वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वे जल्द से जल्द कक्षाओं में भाग ले सकें।
संबंधित खबरें
OIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
19 mins agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
28 mins agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
47 mins agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
1 hr agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
2 hrs agoमोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
6 hrs agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
7 hrs agoआज है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? जानें कन्याओं को भोजन कराने की सही विधि
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines