Chandrakant Pandit KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। साल 2024 में अपनी अगुवाई में टीम को चैंपियन बनाने वाले कोच चंद्रकांत पंडित ने केकेआर से अपनी राहें जुदा कर ली हैं। कोलकाता टीम ने अपने एक्स अकाउंट पर चंद्रकांत पंडित के लिए पोस्ट लिखते हुए इस बात की जानकारी दी है। आईपीएल 2025 में केकेआर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलते हुए कोलकाता की टीम 14 मैचों में से सिर्फ 5 में ही जीत का स्वाद चख सकी थी, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।
चंद्रकांत पंडित ने छोड़ा केकेआर का साथ
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के फ्लॉप शो के बाद टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने केकेआर का साथ छोड़ दिया है। कोलकाता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखते हुए इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा, “मिस्टर चंद्रकांत पंडित ने यह फैसला लिया है कि वह नए अवसर को तलाशना चाहते हैं। इस वजह से वह केकेआर के हेड कोच पद पर अब नहीं रहेंगे। हम उनके अतुल्यनीय योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। उनकी अगुवाई में केकेआर ने 2024 में आईपीएल के टाइटल को अपने नाम किया। उन्होंने एक मजबूत स्क्वॉड बनाने में काफी मदद की। उनकी लीडरशिप और अनुशासन का टीम पर काफी लंबे समय तक असर रहेगा। हम उनको भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट कहना चाहते हैं।”
निराशाजनक रहा इस सीजन प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरी केकेआर की टीम 14 मैचों में से सिर्फ 5 में ही जीत दर्ज कर सकी, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। केकेआर प्लेऑफ का टिकट कटाने में भी नाकाम रही और टीम ने आठवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया।
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
5 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
11 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
13 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines