महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय राउत को कोर्ट ने चार दिन की ईडी को रिमांड पर सौंप दिया है। ईडी उनसे पात्रा चॉल मामले के बारे में पूछताछ करेगी। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील एड हितेन वेनेगांवकर ने अदालत को बताया कि जांच से पता चला है कि घोटाले के पैसे में से (1.6 करोड़ रुपये) अलीबाग के किहिम बीच पर जमीन का एक प्लॉट खरीदा गया था।
वकील ने आगे बताया कि एक प्लॉट सपना पाटकर के नाम पर लिया गया था। जांच में यह भी पता चला कि प्रवीण राउत संजय राउत का फ्रंट मैन था। संजय राउत को 4 बार तलब किया गया था लेकिन वह केवल एक बार एजेंसी के सामने पेश हुए। इस दौरान संजय राउत ने की सबूतों और अहम गवाहों से छेड़छाड़ की कोशिश। ईडी के वकील ने राउत की 8 दिन की हिरासत देने की मांग की। दलीलें सुनने के बाद काेर्ट ने राउत को चार दिन की रिमांग दे दी। वह अब 4 अगस्त क ईडी की हिरासत में रहेंगे।
उद्धव ठाकरे का जवाब
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘मैं संजय राउत के साथ हूं, मुझे संजय राउत पर गर्व है ‘उन्होंने कहा फिल्म ‘पुष्पा’ में एक डायलॉग है- ‘झुकेगा नहीं’। लेकिन असली शिवसैनिक वही है जो झुकेगा नहीं और वे हैं संजय राउत। वह बोले जो कहते थे वो झुकेंगे नहीं आज वो सब एक तरफ हैं। जबकि यह बालासाहेब ने हमें नहीं सिखाया। राउत ही सच्चे शिवसैनिक। जो झुके नहीं।
वक्त बदलता है
आगे उन्होंने कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी गलत है। वह बोले की वक्त हमेशा बदलता रहता है। झुकने वाला कभी शिवसैनिक नहीं हो सकता। बता दें कि पीएमएलए कोर्ट में संजय राउत की जल्द पेशी है। जहां ईडी शिवसेना सांसद की रिमांग की मांग करेगी। इससे पहले ईडी दफ्तार व कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में संजय राउत के समर्थन एकत्रित थे। पुलिस ने दोनों जगह बैरिकेडिंग कर दी।
16 घंटे पूछताछ
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 घंटे की लंबी पूछताछ के राउत को रविवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने संजय राउत को पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया है। ईडी आज उन्हें विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड मांगेगी।
11.5 लाख बरामद
उधर संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि ईडी संजय राउत से डरती है, इसलिए गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी दस्तावेज के सहारे संजय राउत को पात्रा चॉल से जोड़ने की कोशिश हो रही है। बताया जा रहा है कि संजय राउत के घर से ईडी को 11.5 लाख रुपए मिले हैं। संजय राउत से ईडी उन पैसों की जानकारी मांग रही है कि आखिर ये पैसे किसके है और कहां से आए हैं? ईडी के एक बड़े अधिकारी ने बताया की इन पैसों से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। इसके अलावा संजय राउत के घर से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किया गया है, जो कि पात्रा चॉल जुड़े है। इन सभी दस्तावेजो और नगदी को लेकर ईडी की टीम ईडी दफ्तर पहुंची थी।
क्या है पात्रा चॉल केस
पात्रा चॉल घोटाला मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर का है। यह इलाका पात्रा चॉल के नाम से लोकप्रिय है। यह 47 एकड़ में फैला है, जिसमें कुल 672 घर हैं। इसी पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना में धांधली के मामले की जांच अब ईडी के हाथों में है। पुनर्वास का ठेका गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (GACPL) को दे दिया था। लेकिन, 14 साल बाद भी लोगों को घर नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
13 mins agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
7 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
8 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines