Srinagar Boat Capsized: श्रीनगर की झेलम नदी में मंगलवार सुबह नाव पलटने से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त नाव में 12 से अधिक लोग सवार थे। वहीं 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है। जानकारी के अनुसार नाव गांदरबल से बटवारा जा रही थी। हादसे के बाद सेना और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।
बचाव दल ने अभी तक 4 लोगों के शव बरामद किए हैं। इनकी पहचान गुलजार अहमद (41), शबीर अहमद (26) 32 और 18 साल की दो महिलाओं के तौर पर हुई है। इसके अलावा तीन अन्य को नदी से निकाला गया है। वहीं 3 लोगों की अभी भी तलाश जारी है। मामले की जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर ने बताया कि हादसा सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ। वहीं बारिश के कारण नदी में पानी का जलस्तर ज्यादा था इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया था।
आसपास के लोगों की मानें तो स्थानीय लोग रोजाना नाव से गांदरबल से बटवारा जाते हैं। आज जो नाव पलटी है उसमें भी रोजाना की तरह कई स्कूली बच्चे और अन्य लोग सवार थे। वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि बीते 48 घंटे से लगातार बारिश के कारण झेलम के पानी का जलस्तर बढ़ गया था जिससे नाव पलट गई। वहीं नाव हादसे पर नेशनल काॅन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नाव पलटने की खबर से बेहद चिंतित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित और शीघ्रता से बचा लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
7 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
8 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
9 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
9 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
13 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines