बिहार: बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रहीं हैं। सोमवार रात पटना में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर कई बीजेपी नेता पहुंचे। जानकारी के मुताबिक जनता दल (यूनाइटेड) कल सुबह 11 बजे बैठक करेगा। जिसमें विधायक और सांसद शामिल होंगे। वहीं, कल सुबह 11 बजे राजद की अलग बैठक भी होगी।
आलाकमान लेगा निर्णय-कांग्रेस
बिहार के वर्तमान हालातों पर बिहार कांग्रेस प्रमुख मदन मोहन झा ने कहा हमें अभी तक नीतीश कुमार के सोनिया गांधी के साथ बात करने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन हम इसका खंडन नहीं करते हैं। बिहार में हालिया राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस नेताओं में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। विधायक आ चुके हैं और कम से कम 10 अगस्त तक पटना में रहेंगे। हम पहले से ही राजद के साथ गठबंधन में हैं और अभी तक सीएम नीतीश कुमार से बात नहीं कर पाए हैं।
राष्ट्रपति शासन नहीं-राजद
इससे पहले राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया है। सांसद बोले हमें अभी बिहार में (राष्ट्रपति शासन की) ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। सबसे पहले, यह तय किया जाना चाहिए कि क्या होगा। हम बिहार की जनता के निर्देश के अनुसार निर्णय लेंगे।
एनडीए में टूट नहीं-एचएएम
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए में टूट का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और 2025 तक वे सीएम बने रहेंगे।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines