हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

‘INDIA’ के संयोजक बनेंगे नीतीश! 'सुशासन बाबू' के दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलचल तेज

विज्ञापन
Bihar Politics

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में होंगे। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, वह दिल्ली में आने के बाद राजघाट स्थित ‘सदैव अटल’ जाकर पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे और फिर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल से नीतीश कुमार की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि मुंबई में होने वाली INDIA की आगामी बैठक से पहले दोनों प्रदेशों के सीएम की यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसको लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि नीतीश को INDIA का संयोजक बनाने की बात चल रही है।

‘INDIA’ के संयोजक बनेंगे नीतीश!

पिछले कई दिनों से इस तरह की बातें सामने आ रही हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन (INDIA) का संयोजक बनाने की तैयारी चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के लिए राहुल गांधी और बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बीच जुलाई के दूसरे पखवाड़े में चर्चा हो चुकी है।

… तो आमने-सामने होंगे नीतीश-मोदी

कयास लगाए जा रहे हैं कि INDIA का संयोजक बनने के बाद नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमने-सामने होंगे और हमलावार रुख अपनाएंगे। बता दें कि नीतीश कुमार अब तक बिना नाम लिए पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमलावार है। वह लगातार विकास और अन्य मुद्दों पर पीएम के असफल होने की बात कह रहे हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति राजनीतिक पार्टी जनता दल यूनाइटेड से पिछले वर्ष ही गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय जनता दल समेत कुछ अन्य पार्टियों के साथ बिहार में सत्ता चला रहे हैं। ऐसे में आगामी लोकसभा चुना महागठबंधन के तहत लड़ना तय मान जा रहा है, हालांकि बीच-बीच में यह अफवाह उड़ती रहती है कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ भी जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें