पटना: बिहार में बड़ा रेल हादसा हुआ है। गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित गुरपा स्टेशन के पास बुधवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी ब्रेक फेल होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के लगभग 55 डब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटना होते ही आस-पास के इलाकों में जोरदार आवाज सुनाई दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
हादसा गुरपा स्टेशन पर हुआ है। ये हादसा आज सुबह 6:24 बजे बजे हुआ। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पैसेंजर ट्रेनें पास के स्टेशनों पर ही रोक दी गई हैं। हालाकि इस हादसे में ड्राइवर व गार्ड सुरक्षित हैं।दरअसल मालगाड़ी हजारीबाग टाउन से कोयला लेकर आ रही थी। गया रेलखंड पर गुरपा स्टेशन के पास अचानक ट्रेन हादसे का शिकार बना। मालगाड़ी में 58 डिब्बे थे जिसमें 55 डिब्बे पटरी से उलट गये। वहीं हादसे से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
दुर्घटना के दौरान इतनी भीषण आवाज हुई कि करीब चार-पांच किलोमीटर क्षेत्र के लोग सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ भागे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया था। हादसे के करीब 3 घंटे बाद एक जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और मलबा को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। कहा जा रहा है कि अपलाइन का ट्रैक भी उखड़ गया है। बिजली के कई खंभे टूट गए और ट्रेक्शन तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
बता दें कि मालगाड़ी हादसे के बाद से इस रूट की सभी गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया। गया स्टेशन पर अब भारी तादाद में यात्री अपना टिकट कैंसिल कराने के लिए स्टेशनों का चक्कर काट रहे हैं। इस हादसे से झारखंड और बिहार दोनों जगहों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
2 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
7 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
12 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines