हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुलिस आयुक्त सुनिश्चित करें चीफ जस्टिस की नियुक्ति को चुनौती देने वालों से 10-10 लाख वसूले जाएं-सुप्रीम कोर्ट

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत ने 24 अगस्त, साल 2017 को याचिका को खारिज करते हुए दोनों याचिकाकर्ता स्वामी ओम (अब मृतक) और मुकेश जैन पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने अपने निर्णय में माना था कि याचिका पूरी तरह से प्रेरित और प्रचार स्टंट थी। अब मामले में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया कि दोनों पर लगाए गए जुर्माने की रकम वसूली जाए।

 

 

अन्य लोगों को रोका जाए 

विज्ञापन

अदालत ने कहा दिल्ली पुलिस आयुक्त अदालत द्वारा पूर्व में दिए आदेश को विधिवत लागू करें। जिससे याचिकाकर्ताओं के समान स्थिति वाले व्यक्तियों को इस मामले में याचिकाकर्ताओं द्वारा अपनाई गई प्रथा का पालन करने से रोका जा सके। बता दें कोर्ट ने प्रत्येक याचिकाकर्ता के खिलाफ 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। पेश मामले में एक
याचिकाकर्ता मुकेश जैन ने अपनी याचिका में खुद के आईआईटी रुड़की (हिंदी माध्यम में) से एक इंजीनियर होने का दावा किया था। कोर्ट को बताया गया कि मुकेश जैन का कटक का पता नहीं मिला। जिससे उसके खिलाफ जारी वांट तामिल नहीं हो सका।

तीन माह माह का समय 

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के आयुक्त अब यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि लागत के पुरस्कार के संबंध में इस न्यायालय के आदेश को विधिवत लागू किया जाए जिसे भू-राजस्व के बकाया के रूप में वसूल किया जाएगा। अदालत ने आयुक्त को तीन महीने की अवधि के भीतर कदम उठाने और अनुपालन की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 7 नवंबर को सूचीबद्ध किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola