Delhi Meerut Expressway to NH 9 connecting Road Closed: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DMI) पर ABS इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी. डीएमआई को गाजियाबाद में NH-9 को कनेक्ट करने वाले रास्ते को आज सुबह से बंद कर दिया गया. यह रास्ता रात 9 बजे तक बंद रहेगा. पीक आवर्स की वजह से लगने वाला ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन को इस रास्ते को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है. पिछले साल ही क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों की भारी डिमांड पर इस रास्ते को खोला गया था.
लंबे समय की मांग एक पल में ‘क्लोज’
गाजियाबाद के शाहबरी रोड लूप को खोलने की मांग क्रॉसिंग रिपब्लिक के निवासी लंबे समय से कर रहे थे. कनेक्टिविटी सुधारने की मंशा और लोगों की लंबित मांग को पूरा करते हुए पिछले साल इस लूप को खोल दिया गया था, लेकिन इस लूप के खुलते ही पीक ऑवर्स में ABS इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लंबा जाम लगने लगा था. वहीं, इस लूप के खुलने से एनएच-9, एक्सप्रेसवे और शाहबेरी रोड तक आना जाना आसान हो गया था. हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए अब यही रास्ता अड़चन बनने लगा था.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card को लेकर बड़ा फैसला, दिसंबर में दिखेगा बड़ा बदलाव, कार्ड पर केवल फोटो और QR कोड
अधिकारियों की सुनें, क्यों लेना पड़ा फैसला?
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से निकाले गए एक्सेस प्वाइंट को बंद करने को लेकर अधिकारी कहते हैं कि नेशनल हाइवे 9 पर रोजाना करीब 4 लाख लोग सफर करते हैं, वहीं अकेले एक्सप्रेस पर यह संख्या करीब 50 हजार के करीब है, ऐसे में एक्सेस प्वाइंट ट्रैफिक जाम का मुख्य चौक बन गया था, यहां पर होने वाले हादसों की संख्या भी बढ़ रही थी, इसलिए पीक आवर्स के दौरान सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक इस रास्ते को बंद करने का फैसला लेना पड़ा.
क्रॉसिंग रिपब्लिक और प्रताप विहार के लिए फिर पुराने हालात
पीक ऑवर्स में गाजियाबाद शाहबेरी लूप रोड के बंद होने से क्रॉसिंग रिपब्लिक और प्रताप विहार के लिए फिर पुराने हालात बन गए हैं. लूप के खुलने से क्रॉसिंग रिपब्लिक और आसपास के क्षेत्रों के लोग एनएच-9, एक्सप्रेसवे और शाहबेरी रोड तक आसानी से पहुंचने लगे थे, वहीं लूप के बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Explainer: समुद्र में कैसे आता है भूकंप, रिंग ऑफ फायर क्या और सबसे खतरनाक जगह कहां?
संबंधित खबरें
आपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day agoViral Video: पालतू कुत्ते को लेकर सोसाइटी की लिफ्ट में 2 महिलाओं के बीच मारपीट
39 days agoकल का मौसम: 19 राज्यों पर 14 घंटे भारी! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
54 days agoएनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूटी दुकान
75 days agoदिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें IMD अपडेट
75 days ago2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?
76 days agoदिल्ली-NCR में भारी बारिश से बुरा हाल, सड़कें बनीं 'स्विमिंग पूल'; कहां-कहां जाम
77 days agoउत्तराखंड से क्यों लौटाया गया कांवड़ यात्रा का चर्चित Kasana DJ? कौन है मालिक
79 days agoकांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद, जानिए कब तक के लिए जारी हुआ आदेश
81 days agoकल का मौसम: कितने राज्यों में बरसेंगे बादल? IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट
90 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines