YouTube Shorts Features: पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स को पेश करता रहता है। वहीं, अब कंपनी अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए बहुत ही कमाल का फीचर ला रही है जिसके बाद Android पर आप ऑफलाइन भी बिना इंटरनेट के YouTube Shorts का मजा ले पाएंगे। दरअसल कंपनी शॉर्ट्स को ऑटोमेटिक डाउनलोड करने वाले एक खास फीचर की इन दिनों टेस्टिंग कर रही है। शॉर्ट्स स्मार्ट डाउनलोड यूजर्स के वॉच हिस्ट्री पर बेस्ड होंगे। कहा जा रहा है कि इस फीचर के आने से यूजर एक्सपीरियंस कई गुना बढ़ जाएगा।
YouTube Shorts Smart Download
रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब शॉर्ट्स स्मार्ट डाउनलोड फीचर खराब कनेक्टिविटी वाली जगह में काफी मददगार हो सकता है। हालांकि शॉर्ट्स को डाउनलोड सेक्शन में दिखाई देने में कुछ समय लग सकता है। कंपनी 15 जुलाई तक चुनिंदा प्रीमियम अकाउंट के साथ इसकी टेस्टिंग करेगी। इसके अलावा, YouTube ने कहा कि जंप अहेड फीचर भी रोल आउट होना शुरू हो गया है।
जो लोग इसके बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि ये फीचर आपको वीडियो के सबसे अच्छे पार्ट पर AI का यूज करके ले जाता है ताकि आपका टाइम खराब न हो। कंपनी ने अभी Android पर US में प्रीमियम यूजर्स के लिए इसे पेश किया है।
जंप अहेड फीचर कैसे करें यूज?
जंप अहेड फीचर यूज करना काफी आसान है इसके लिए आपको बस वीडियो पर डबल-टैप करना है, तो आपको एक ‘जंप अहेड’ बटन दिखाई देगा जो आपको वहीं ले जाएगा जहां आप जाना चाहते हैं। प्लेटफॉर्म इस फीचर के लिए AI और व्यूअरशिप डेटा का यूज कर रहा है। यूजर्स वीडियो के दाईं ओर ‘जंप अहेड’ बटन देखने के लिए वीडियो के दाईं ओर डबल-टैप कर सकते हैं।
आ रहा पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर
साथ ही, कंपनी ने कहा कि वह शॉर्ट्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर ला रही है। इससे प्रीमियम एंड्रॉइड यूजर्स को मल्टीटास्किंग करते हुए वीडियो देखने में काफी मदद मिल सकती है। इस बीच, YouTube ने कहा कि वह Android यूजर्स के लिए AI असिस्टेंट के साथ भी टेस्टिंग कर रही है। जो आपको वीडियो से जुड़े कई सवालों के जवाब देगा। इतना ही नहीं ये आपके प्लेबैक एक्सपीरियंस को खराब किए बिना सभी सवालों के जवाब दे सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines