यूट्यूब ने 2023 में क्रिएटर म्यूजिक मार्केटप्लेस लॉन्च किया था, जो क्रिएटर्स को म्यूजिक लाइसेंसिग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया था। अब लॉन्च हुआ, म्यूजिक असिस्टेंट इस मार्केटप्लेस का एक नया जोड़ है। यह AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जिससे क्रिएटर्स टेक्स्ट प्रॉम्ट्स के जरिए कस्टम म्यूजिक बना सकते हैं। यूट्यूब ने इससे पहले ड्रीम ट्रैक फीचर लॉन्च किया था जो मशहूर कालाकरों की स्टाइल में 30 सेकंड के म्यूजिक क्लिप्स बनाने की सुविधा देता है। म्यूजिक असिस्टेंट का हिस्सा माना जाता है।
कॉपी राइट और रायल्टी फ्री
बता दें कि म्यूजिक असिस्टेंट का मेन काम क्रिएटर्स को उनके विडिंयोज के लिए कस्टम इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रोड्यूज करना है। क्रिएटर्स को इसके लिए पहले टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होगा। इसमें कई प्रॉम्प्ट पहले से ही बनाए हुए हैं, जो आपको सजेशन में मिलेंगे। प्रॉम्प्ट देने के बाद आउटपुट में 4 ऑडियो सैपल्स मिलेंगे, जिसे अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। ये सैपल्स विभिन्न इंस्ट्रुमेंट्स(वाद्य) और मूड्स पर डिपेंड होंगे। जैसे पियानो स्ट्रिंग्स ड्रम्स या इलेक्ट्रॉनिक्स सिंथेसाइजर्स।
खास बात तो यह है कि जो म्यूजिक मिलेगा। वह पूरी तरह रॉयल्टी फ्री और कॉपीराइट सुरक्षित होगा। मतलब इसका इस्तेमाल करने पर कोई कानूनी दावा नहीं आएगा।
नए टूल तक कैसे पहुंचे?
बता दें कि अभी म्यूजिक असिस्टेंट अमेरिका के यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के मेंबर्स को ही उपलब्ध कराया गया है। इंटरनेशनल रोलआउट की घोषणा नहीं हुई है। टूल तक पहुंचने के लिए क्रिएटर्स को यूट्यूब स्टूडियो में क्रिएटर म्यूजिक सेक्शन में नेविगेट करना होगा, जहां एक अलग टैब में म्यूजिक असिस्टेंट का ऑप्शन मिलेगा।
अब समझते हैं AI टेक्नोलॉजी जानकारी
कुछ तकनीकि विभाग जैसे ट्रैक्स की लोथ, ऑडियो क्वॉलिटी और फाइल फॉर्मेट्स के बारे में यूट्यूब ने जानकारी नहीं दी है। इसके AI मॉडल के बारे में भी कोई खास जानकारी नहीं दी गी है। लेकिन Gemini के आइकन से संकेत मिल रहा है कि यह Google के जेमिनी पर आधारित है।
म्यूजिक इंडस्ट्री पर डाल सकता है गहरा असर
बता दें कि म्यूजिक असिस्टेंट का लॉन्च सगीत लाइसेंसिंग उद्योग पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। स्टॉक और कस्टम म्यूजिक दने वाली कंपनियो को इससे दिक्कत हो सकती है। इसके फीचर्स की वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री में विवाद बढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines