Whatsapp Security: आज हर शख्स के हाथ में स्मार्ट फोन है और फोन में व्हाट्सएप भी है। हाल के दिनों में देखा गया है कि व्हाट्सएप के जरिए ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं।
ऐसे में ये खबर आपकी मदद कर सकती है। साइबर एक्सपर्ट कहते हैं कि मात्र दो सेटिंग बदलने से आप अपने व्हाट्सएप को पूरी तरह से सुरक्षित (Whatsapp Security) रख सकते हैं।
दो अरब से ज्यादा है यूजर्स
अंग्रेजी न्यूज साइट द सन के अनुसार, साइबर विशेषज्ञों ने सभी व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं से यह जांचने का आग्रह किया है कि क्या वे व्हाट्सएप की सर्वोत्तम सेटिंग्स का उपयोग कर रहे हैं।
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले दो अरब से ज्यादा लोगों के साथ मैसेंजर हैकर्स, स्कैमर्स और बदमाशों के लिए एक बड़ा लक्ष्य बन गया है।
ये है वो सेटिंग
लेकिन दो साइबर विशेषज्ञों ने व्हाट्सएप पर सुरक्षित रहने के तरीकों का खुलासा किया है। साइबर फर्म लुकआउट के सुरक्षा विशेषज्ञ और वरिष्ठ निदेशक टॉम डेविडसन के अनुसार, व्हाट्सएप पर सुरक्षित रहने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग दो-चरणीय सत्यापन (Two-Step Verification) है।
टॉम ने द सन को बताया कि यदि कोई शख्स किसी दूसरे फोन या डिवाइस से आपके नंबर को कॉन्फिगर करके आपके संदेशों तक पहुंचने की कोशिश करता है तो ये आपको उससे बचाता है।
ऐसे होता है फ्रॉड
उन्होंने कहा कि इस सेटिंग के ऑन होने के बाद नंबर को व्हाट्सएप से जोड़ने से पहले उपयोगकर्ताओं को एक पिन के लिए नोटिफिकेश दिया जाता है। यदि कोई अनजान शख्स आपका नाम और पासवर्ड प्राप्त करने में कामयाब हो जाता है तो यह अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि जब हैकर्स आपके व्हाट्सएप अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश करता है तो ये टू स्टेप वैरिफिकेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रोजाना करें इसकी जांच
एक अन्य साइबर विशेषज्ञ ब्रायन हिगिंस के अनुसार, यदि आप नियमित रूप से अपना फोन अपग्रेड करते हैं तब भी आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
विशेषज्ञ ब्रायन ने द सन से बात करते हुए कहा कि यह ध्यान रखने की बात है कि यदि आप किसी नए डिवाइस पर व्हाट्सएप इंस्टॉल करते हैं, तो आपकी प्राइवेसी फैक्टरी सेटिंग्स पर रीसेट हो जाएगी। इसलिए आपको सिक्योरिटी सेटिंग्स को नियमित रूप से जांचना और अपडेट करना चाहिए।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
11 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
49 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines